ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / bihar / Ganga Water Metro: पटना पर्यटन में नई शुरुआत, गंगा वाटर मेट्रो सेवा जल्द...

Ganga Water Metro: पटना पर्यटन में नई शुरुआत, गंगा वाटर मेट्रो सेवा जल्द शुरू

Ganga Water Metro: दशहरा के अवसर पर गंगा नदी में पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग द्वारा वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना थी, लेकिन विभिन्न तकनीकी और प्रक्रियात्मक कारणों से इसका शुभारंभ टल गया।

23-Dec-2025 09:31 AM

By First Bihar

Ganga Water Metro: दशहरा के अवसर पर गंगा नदी में पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग द्वारा वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना थी, लेकिन विभिन्न तकनीकी और प्रक्रियात्मक कारणों से इसका शुभारंभ टल गया। इसके बाद कई त्योहार बीत गए, जैसे क्रिसमस और प्रकाशपर्व, और वर्ष 2025 भी अपनी अंतिम चरण में है।


लंबे इंतजार के बाद नव वर्ष 2026 के जनवरी में गंगा में वाटर मेट्रो शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। कोलकाता के हावड़ा में हुगली नदी के तट पर हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इलेक्ट्रॉनिक जहाज एमवी-गोमधरकुंवर गायघाट स्थित बंदरगाह के समीप गंगा में पहुंच चुका है।


भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) पटना के निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि वाटर मेट्रो के लिए आए जहाज की तकनीकी जांच हो चुकी है और गंगा में इसका ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया। संचालन के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन और सर्वे प्रमाण पत्र पश्चिम बंगाल सरकार से प्राप्त होना शेष है। जहाज की जांच कर प्रमाणन करने वाली इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (IRS) से सर्वे रिपोर्ट मिल चुकी है, लेकिन प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार है।


आईडब्ल्यूएआई के निदेशक ने बताया कि दीघा घाट से कंगन घाट के बीच वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए तैरते सामुदायिक जेटी पर इलेक्ट्रॉनिक जहाज के लिए चार्जिंग प्वाइंट लगाया जाएगा। यह कार्य बिहार सरकार द्वारा किया जाएगा। जहाज दीघा घाट से रवाना होगा और एनआईटी घाट पर पहली बार चार्ज होगा। इसके बाद यह कंगन घाट जाएगा और लौटकर एनआईटी घाट पर फिर चार्जिंग के बाद दीघा घाट पहुंचेगा।पर्यटन विभाग द्वारा कंगन घाट में भी चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने की योजना है, जो वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया में है। जहाज की बैट्री आधे घंटे में चार्ज हो जाएगी और इससे लगभग डेढ़ घंटे तक संचालन संभव होगा।


वाटर मेट्रो जहाज में वातानुकूलन की सुविधा है और इसमें 50 बैठने की सीटें हैं। इसके अलावा, लगभग 25 लोगों के खड़े होने की जगह भी उपलब्ध है। यह योजना गंगा नदी में पर्यटक यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से बनाई गई है।