ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से...

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया

मिडिल ईस्ट तनाव और ATF कीमत बढ़ने से पटना से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता की फ्लाइट टिकट 8 से 15% तक महंगी हो गई हैं।

15-Mar-2026 09:46 AM

By First Bihar

Patna Airport : मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब भारत की घरेलू विमान सेवाओं पर साफ दिखने लगा है। ईंधन की लागत बढ़ने के कारण कई एयरलाइन कंपनियों ने अपने किराये में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। इसका सीधा असर पटना एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। हाल के दिनों में पटना से देश के प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइट टिकटों की कीमतों में औसतन 8 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे हवाई यात्रा पहले की तुलना में महंगी हो गई है।


निजी एयरलाइन कंपनियों ने बढ़ती ऑपरेशन लागत का हवाला देते हुए किराये में संशोधन किया है। खासतौर पर कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो ने अपनी कई घरेलू उड़ानों के टिकटों की कीमत बढ़ा दी है। पटना से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों को अब पहले से ज्यादा किराया देना पड़ रहा है।


दिल्ली और मुंबई रूट पर सबसे ज्यादा असर

पटना से दिल्ली जाने वाली उड़ानों के किराये में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। पहले जहां इस रूट पर यात्रियों को न्यूनतम टिकट करीब 4500 से 5000 रुपये में मिल जाता था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर करीब 5500 से 6500 रुपये तक पहुंच गई है। यानी यात्रियों को अब औसतन 1000 से 1500 रुपये तक ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।


इसी तरह पटना से मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी महंगी हो गई है। पहले इस रूट पर टिकट 6500 से 7000 रुपये के बीच मिल जाता था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर करीब 7500 से 9000 रुपये तक पहुंच गई है। यात्रियों का कहना है कि अचानक बढ़े किराये के कारण अब हवाई यात्रा का बजट भी बढ़ गया है।


अहमदाबाद और कोलकाता के किराये में भी उछाल

पटना से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को भी अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। पहले जहां टिकट करीब 6500 रुपये में मिल जाता था, वहीं अब इसकी कीमत 7500 से 8500 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह पटना से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट के किराये में भी बढ़ोतरी हुई है।


पहले इस रूट पर 3500 से 4000 रुपये में टिकट मिल जाता था, लेकिन अब यात्रियों को करीब 4500 रुपये या उससे अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि ईंधन की लागत बढ़ने के कारण किराये में यह बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है।


अकासा एयर ने लगाया फ्यूल सरचार्ज

इंडिगो के बाद अन्य एयरलाइनों ने भी किराये में बदलाव के संकेत दिए हैं। अकासा एयर ने 15 मार्च से अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ‘फ्यूल सरचार्ज’ लागू करने की घोषणा की है। इस नए नियम के तहत यात्रियों को टिकट के साथ अतिरिक्त शुल्क देना होगा।


एयरलाइन के अनुसार उड़ान की दूरी के आधार पर यह फ्यूल सरचार्ज 199 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक हो सकता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में यात्रियों को टिकट के अलावा अतिरिक्त ईंधन शुल्क भी देना पड़ सकता है।


आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं कीमतें

एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ती हैं तो इसका असर सीधे विमानन क्षेत्र पर पड़ेगा। ऐसे में आने वाले समय में फ्लाइट टिकटों की कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।


विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक स्तर पर तनाव कम नहीं हुआ और ईंधन की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो घरेलू उड़ानों के किराये में और इजाफा देखने को मिल सकता है। ऐसे में यात्रियों को पहले से ज्यादा खर्च कर हवाई सफर करना पड़ सकता है।