बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
28-Jul-2025 08:50 AM
By First Bihar
Patna News: राजधानी पटना के मसौढ़ी अंचल में ‘डॉग बाबू’ नाम से निवास प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने का अजीबोगरीब और गंभीर मामला प्रकाश में आया है। जैसे ही यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया, संबंधित प्रमाण पत्र को तुरंत रद्द कर दिया गया।
पटना के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. त्यागराजन एसएम ने इस मामले को बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही और फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिक प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय थाना में आवेदक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले राजस्व पदाधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी को इस पूरे मामले की गहन और विस्तृत जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
मामले की जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए गए कर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में इस तरह की किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाएगी। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय जनता प्रशासन से मांग कर रही है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि अन्य लोग इस तरह की हरकत करने से डरें।