बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
13-Aug-2025 08:05 AM
By First Bihar
Cyber Fraud: बिहार की राजधानी पटना में साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर शास्त्री नगर निवासी एक महिला से 1.65 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने ड्रग्स तस्करी में बेटी की गिरफ्तारी का झूठा हवाला देते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से पीड़िता की रोने की आवाज भी सुनवाई और बाद में बेटी को छोड़ने के नाम पर बड़ी रकम ऐंठ ली। यह घटना साइबर ठगों की बढ़ती क़ीमत और तकनीकी चालाकी को दर्शाती है।
इसी तरह की एक अन्य घटना में बोरिंग रोड के एक व्यक्ति से ऑनलाइन मंगाए गए सामान की वापसी के बहाने ठगों ने एपीके फाइल भेजकर 47 हजार रुपये की ठगी की। वहीं, एसके पुरी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी के यूपीआई के जरिए 40 हजार रुपये चोरी हो गए।
पटना में ठगों ने खुद को एयरटेल कंपनी का कर्मचारी बताकर कंपनी का नंबर रिचार्ज कराने के बहाने 30 हजार रुपये की ठगी की। वहीं, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के एक सिपाही को भी बिजली मीटर अपडेट का झांसा देकर 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
सबसे चौंकाने वाली घटना दीघा निवासी एक युवक के साथ हुई, जिसे गुजरात के एक ठग ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.89 लाख रुपये ठग लिए। आरोपित ने युवक को WhatsApp पर फर्जी ऑफर लेटर, हवाई टिकट और वीजा दस्तावेज़ भेजकर पूरी साजिश रची। युवक की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटना पुलिस और साइबर सेल ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि वे किसी भी अनजान कॉल या मैसेज में आने वाली ऐसी धोखाधड़ी से सावधान रहें। पुलिस ने कहा कि वे इस प्रकार के मामलों को गंभीरता से ले रहे हैं और ठगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रहे हैं।