ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / bihar / PATNA CRIME: हथियार लहराना पड़ गया भारी, एजी कॉलोनी में पिस्टल के साथ...

PATNA CRIME: हथियार लहराना पड़ गया भारी, एजी कॉलोनी में पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, जेडीयू MLC के साथ तस्वीर आई सामने

पटना के एजी कॉलोनी में सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाला युवक गिरफ्तार किया गया। वायरल फोटो के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। युवक के जेडीयू MLC संजय गांधी के साथ फोटो भी सामने आया है। पुलिस हथियार की आपूर्ति और रिश्तों की जांच कर रही है।

03-Dec-2025 09:43 PM

By First Bihar

PATNA: हथियार लहराते फोटो खिचवाना और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। जब सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हुई तब पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित एजी कॉलोनी से धड़ दबोचा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तब युवक के पास से पिस्टल बरामद किया गया। 


जिसे लहराते हुए उसने अलग-अलग पोज में फोटो खिंचवाई थी और उसे वायरल किया था। उसे नहीं पता था कि पटना पुलिस अब पहले से ज्यादा एक्टिव हो गयी है। जब से सम्राट चौधरी ने गृह विभाग संभाला तब से पुलिस लगातार एक्शन में है। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बना रखी है। कही भी आपत्तिजनक विडियो या फोटो नजर आते ही पुलिस एक्शन में आ जाती है। यही हुआ इस युवक के साथ इसे चेहरा चमकाना सोशल मिडिया पर भारी पड़ गया।


 उसने लोगों के दिल में डर पैदा करने के लिए ही इस तरह का फोटो अपलोड किया था। लेकिन उसे क्या मालूम की उसकी हरकत पर अब पटना पुलिस नजर बनाये रखी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को पटना के रिहाइशी इलाका एजी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मूल रूप से झारखंड के धनबाद का रहने वाला है। एजी कॉलोनी में वह किराये के घर में रहता है। गिरफ्तार युवक की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो जेडीयू नेता और एमएलसी संजय गांधी के साथ दिख रहा है।


 उसकी गाड़ी में भाजपा का झंडा भी लगा हुआ है। उसने पिस्टल कहां से लाया इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। संजय गांधी से क्या रिश्ता है, इसका भी पता लगा रही है।  SDPO 2 साकेत कुमार ने बताया कि पिस्टल लहराने का वीडियो 2 दिसंबर को संज्ञान में आया था। जिसके बाद युवक की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम के सदस्य उसी दिन से युवक की तलाश में लगी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर रही थी, तभी एजी कॉलोनी में पिस्टल के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। पूछताछ के बाद युवक को जेल भेजा जाएगा। 

news imagenews image