TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
20-Jul-2025 03:45 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: राजधानी पटना के बाढ़ में अलखनाथ घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक पति-पत्नी ने उफनती गंगा में छलांग लगा दी। पति-पत्नी के गंगा में छलांग लगाने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और पति को डूबने से बचा लिया लेकिन पत्नी गंगा की तेज धार में बह गई।
दोनों पति-पत्नी की पहचान नालंदा के पावापुरी के मोलदियार बीघा गांव के रहने वाले धीरज चौधरी और उनकी पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है। धीरज चौधरी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा दोनों पति-पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। उसने जमीन बेच दी थी और विरोध करने पर खाना पीना बंद कर दिया था जबकि छोटा बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
बेटे की प्रताड़ना से परेशान होकर पति-पत्नी घर छोड़कर बाढ़ पहुंचे थे। पिछले दो तीन दिन से दोनों भूखे भटक रहे थे और इसी दौरान दोनों ने गंगा में छलांग लगा दी लेकिन स्थानीय लोगों ने धीरज चौधरी को बचा लिया लेकिन उनकी पत्नी मालती देवी को नहीं बचाया जा सका। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम गंगा में लापता हुई महिला को तलाश कर रही है।