ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / bihar / Bihar Weather: घना कोहरा और कड़ाके की ठंड: पटना पूरे बिहार में मौसम...

Bihar Weather: घना कोहरा और कड़ाके की ठंड: पटना पूरे बिहार में मौसम का दोहरा असर

22-Dec-2025 07:14 AM

By First Bihar

पटना में सोमवार को लगातार पांचवें दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर धूप नहीं निकलने के कारण ठंड का असर और बढ़ गया, जिससे लोग सिहरते नजर आए। मौसम विभाग ने पटना में शीत दिवस जैसी स्थिति की चेतावनी जारी की है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा कुछ हद तक छंट सकता है, लेकिन बादल बने रहने के आसार हैं। रविवार को राजधानी में सुबह मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। इस दौरान अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस गिर गया।


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी और मध्य भाग के जिलों में सोमवार को कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है। अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा और बादल भी बने रहेंगे। मंगलवार को उत्तर और दक्षिण-पश्चिमी जिलों के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। अगले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में अगले छह दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।


ठंड और घने कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी साफ दिख रहा है। रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पटना से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें 10 से 20 घंटे तक देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दृश्यता कम होने के कारण पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई अन्य उड़ानें देरी से संचालित हुईं। मौसम सामान्य होने तक यात्रियों को सतर्क रहने और यात्रा से पहले अपडेट लेने की सलाह दी गई है।