बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
31-Aug-2025 03:57 PM
By First Bihar
PATNA: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। लालू परिवार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस परिवार ने महिलाओं को हमेशा अपमानित करने का काम किया है। जंगलराज में महिलाएं चूल्हे चौके तक सीमित थी लेकिन आज की महिलाएं सांसद और पुलिस बन रही है। राजद और कांग्रेस का अंत हो गया है।
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी विदाई कल बिहार से हो जाएगी। चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। देश के प्रधानमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली पार्टी के नेता की जुबान अभी भी बंद है। इस मामले के तीन दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक ये चुप्पी साधे बैठे हैं। मुंह से जवाब तक नहीं निकल रहा है। इनको देशभर की नारी शक्ति से माफी मांगनी चाहिए। लेकिन वो माफी नहीं मांग रहे हैं। महिलाओं का अपमान करने के बाद ये लोग खेद तक प्रकट नहीं कर रहे हैं और ना ही माफी मांग रहे हैं। ये लोग साड़ी और पैसे देकर महिलाओं का वोट खरीदना चाहते हैं। लेकिन इस बार बिहार की महिलाएं इनके झांसे में आने वाली नहीं है।
बिहार एनडीए की सरकार से लोग काफी खुश है। एनडीए की सरकार ने महिलाओं को लेकर काम कर रही है। बिहार के हर परिवार की महिला को 10 हजार रूपये सरकार देगी। उसके बाद दो लाख रुपये भी दी जाएगी जंगलराज की सरकार और आज की एनडीए सरकार में फर्क साफ दिखाई दे रहा है। लोग आज सुख चैन से रह रहे हैं पहले खौफ के साये में रहते थे। 5 बजे शाम के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। लोग घुट कर शाम होने के बाद घर में ही बंद रहते थे। बाहर की हवा तक नहीं होती थी। डर और खौफ के चलते गार्जियन बच्चों को बाहर निकलने नहीं देते थे।
लेकिन आज देर रात तक लोग घूमते हैं, महिलाएं भी देर रात तक मरीन ड्राइव और पटना के विभिन्न इलाकों में परिवार समेत घुमती नजर आती हैं। कांग्रेस और आरजेडी ने देश को लूटने का काम किया था। लेकिन एनडीए सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया। आज दिव्यांग, बुजुर्ग, विधवा महिला के खाते में 400 की जगह 1100 रुपये डायरेक्ट भेजा जा रहा है। यहां तक की सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण भी दिया गया है. जिससे बिहार की बेटियां सरकारी नौकरी हासिल कर रही है।
धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि माई बहन मान योजना लाने का दावा करने वाली विपक्ष बिहार की महिलाओं को भ्रमित करना चाहती है लेकिन बिहार की महिलाओं को नीतीश सरकार में इतना कुछ मिल रहा है कि वो उनके झांसे में नहीं आने वाली। विपक्ष के इंडि गठबंधन के लोग माता सीता का अपमान करते हैं। लालू के राज में महिलाएं सड़कों पर नहीं निकलती थी। लालू यादव ने जमीन लेकर रेलवे में नौकरी देने का काम किया। लेकिन आज की एनडीए सरकार में बिना पैसे के नौकरी लग रही है। बिहार की जनता कांग्रेस और आरजेडी को नकार चुकी है। बिहार की जनता एनडीए के साथ है। धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि कल आरजेडी और कांग्रेस की अंतिम यात्रा है। कल ही अपनी यात्रा के बाद विदाई लेकर ये सब अपने-अपने घर चले जाएंगे।
पटना से सिद्धि सिंह की रिपोर्ट