ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / bihar / चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू...

चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट

Patna Bird Flu: पटना के चितकोहरा स्थित पोल्ट्री केंद्र में 6000 मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने एक किलोमीटर क्षेत्र को इंफेक्शन जोन घोषित कर दिया है। अंडा-मुर्गी की आवाजाही पर रोक लगाते हुए पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया है।

27-Feb-2026 12:26 PM

By FIRST BIHAR

Patna Bird Flu: होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। चितकोहरा के कौशल नगर स्थित बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पोल्ट्री अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में 6000 मुर्गियां संक्रमित पाई गईं, जिन्हें डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने दफना दिया। पूरे परिसर को सैनिटाइज कर एहतियाती कदम उठाए गए हैं।


प्रशासन ने संक्रमित केंद्र के एक किलोमीटर दायरे को इंफेक्शन जोन घोषित किया है, जबकि नौ किलोमीटर तक के क्षेत्र को सर्विलांस एरिया बनाया गया है। इस दायरे में अंडा, मुर्गी और चारे के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पटना डीएम के आदेश पर नगर निगम क्षेत्र में मुर्गा-मुर्गी के आवागमन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। कौशल नगर में चेक पोस्ट बनाया गया है और शास्त्रीनगर व बाइपास थाना पुलिस निगरानी में जुटी है।


पोल्ट्री फार्म क्षेत्र में बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह इलाका एयरपोर्ट के पास चितकोहरा पुल के नीचे स्थित है और घनी आबादी के कारण प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सैनिटाइजेशन प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही सामग्री के उपयोग की अनुमति दी जाएगी। जिला प्रशासन ने एहतियातन दो महीने तक मुर्गा-मुर्गी पालन पर रोक लगा दी है। लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की गई है।


पटना जू को भी सतर्क कर दिया गया है। दर्शकों को मोर और अन्य पक्षियों को आठ फीट दूरी से ही देखने की अनुमति है। केज के आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है, कर्मियों को मास्क उपलब्ध कराए गए हैं और प्रवेश द्वार पर केमिकल स्प्रे किया जा रहा है। अब तक जू में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।


भागलपुर, कटिहार, पटना और दरभंगा में 400 से अधिक कौवों में संक्रमण पाया गया था। जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। पिछले एक महीने में पटना हाईकोर्ट, आईजीआईएमएस, मोकामा और कंकड़बाग समेत कई इलाकों में 200 से ज्यादा कौवों की मौत हुई थी, जिनमें एच-1एन-1 संक्रमण पाया गया।


बर्ड फ्लू इन्फ्लूएंजा वायरस से होने वाली बीमारी है, जो मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करती है। संक्रमित पक्षियों या जानवरों के संपर्क में आने से इंसानों में भी संक्रमण की आशंका रहती है, हालांकि इंसान से इंसान में फैलाव के प्रमाण नहीं मिले हैं। इसके लक्षणों में गले में खराश, खांसी, सिरदर्द और बुखार शामिल हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से अच्छी तरह पका हुआ भोजन खाने और सावधानी बरतने की अपील की है।