BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
18-Feb-2026 02:27 PM
By FIRST BIHAR
Patna Road Accident: पटना के बिक्रम क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला और एक पुरुष की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना मोजक्का टोला गांव के पास नहर रोड पर हुई, जहां तेज रफ्तार से जा रही सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी।
हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दतियाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिले के कुटुम्ब गांव निवासी 46 वर्षीय मालती देवी और 54 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
कार में सवार लोगों ने बताया कि वे इलाज के लिए पटना जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर की ओर मुड़कर पलट गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। दो लोग समय रहते वाहन से कूदने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, कार के नहर में गिरते ही एक महिला और एक पुरुष पानी में फंस गए। नहर में पानी अधिक होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। बिक्रम थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के बाद कुछ समय तक नहर रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बिक्रम थाना प्रभारी वरुण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर रोड पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।