BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
29-Jan-2026 07:05 AM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना में सार्वजनिक स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने शहर की सूरत बिगाड़ने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कोचिंग संस्थान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य संगठन सार्वजनिक स्थलों और दीवारों पर बैनर-पोस्टर लगाकर शहर की सुंदरता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
नगर निगम के अनुसार, बोरिंग रोड, पटना जंक्शन, डाकबंगला सहित शहर के प्रमुख इलाकों में चौक-चौराहों और डिवाइडर्स पर सबसे अधिक बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर नगर आयुक्त ने सभी अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
निर्देशों के तहत यदि कोई व्यक्ति, संस्था या प्रतिष्ठान सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर या बैनर लगाते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिहार नगरपालिका अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। पटना नगर निगम ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे शहर की खूबसूरती बनाए रखने में सहयोग करें। यदि कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर बैनर या पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिले, तो नागरिक पटना नगर निगम के टोल-फ्री नंबर 155304 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पटना नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत न केवल जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, बल्कि शहर की दीवारों को सजाने के लिए सांस्कृतिक पहल भी की गई है। मधुबनी पेंटिंग और एस्थेटिक वॉल पेंटिंग्स के माध्यम से पटना की सांस्कृतिक धरोहर और शहरी सौंदर्य को नई पहचान दी जा रही है। साथ ही बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों को भी दीवारों पर कलात्मक रूप में उकेरा गया है।