ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / bihar / पटना के बाकरगंज इलेक्ट्रॉनिक गली में छात्रों–दुकानदारों में विवाद, फायरिंग की चर्चा से...

पटना के बाकरगंज इलेक्ट्रॉनिक गली में छात्रों–दुकानदारों में विवाद, फायरिंग की चर्चा से इलाके में दहशत

पटना के बाकरगंज स्थित इलेक्ट्रॉनिक गली में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदार के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। फायरिंग की चर्चा से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

19-Feb-2026 08:56 PM

By First Bihar

PATNA:इस वक्त की बड़ी खबर पटना के बाकरगंज स्थित इलेक्ट्रॉनिक गली से आ रही है। जहां गुरुवार की शाम करीब 7 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बीएन कॉलेज के कुछ छात्र मोबाइल रिपेयरिंग कराने के लिए दुकान में पहुंचे थे। पैसे के लेन-देन को लेकर दुकानदार और छात्रों के बीच विवाद खड़ा हो गया। 


मोबाइल ठीक कराने के दौरान पैसों के भुगतान को लेकर छात्रों और दुकानदार के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते बहस होने लगी। बात झगड़े तक पहुंच गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के छात्र भी मौके पर पहुंच गये। वहीं दूसरी ओर मोहल्ले के लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। मोहल्ले के कुछ लोगों का दावा है कि विवाद के दौरान दो राउंड फायरिंग की गई। हालांकि, इस फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। 


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूरे मामले का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इसमें कौन-कौन छात्र शामिल थे। विवाद की असली वजह क्या थी और फायरिंग की बात में कितनी सच्चाई है? घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि हालात काबू में हैं। पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। वही घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों से यह अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांति बनाए रखें।

पटना से सूरज की रिपोर्ट