Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
28-Sep-2025 01:10 PM
By First Bihar
Patna News: राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को अचानक वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट में पटना के करीब 140 यात्री सवार थे। फ्लाइट संख्या 6E-2769 के वाराणसी पहुंचने के बाद यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर की और जोरदार हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का कार्यक्रम पटना में होने के कारण एयरपोर्ट पर अन्य विमानों के लिए जगह नहीं मिल सकी। सुरक्षा और प्रोटोकॉल को देखते हुए एयरपोर्ट पर सख्त इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते यह फ्लाइट पटना की बजाय वाराणसी उतारी गई।
यह भी बताया गया कि उपराष्ट्रपति बनने के बाद सी.पी. राधाकृष्णन पहली बार बिहार पहुंचे हैं। पटना के कार्यक्रम के बाद वे मुजफ्फरपुर भी जाएंगे, जहां कटरा स्थित चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। यहां उनके लिए हैलीपैड स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
वहीं, यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि बिना पूर्व सूचना दिए फ्लाइट डायवर्ट करना यात्रियों के साथ धोखा है। कई यात्रियों ने कहा कि वे जरूरी काम से पटना लौट रहे थे, लेकिन वाराणसी में उतार दिए जाने के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग यह भी कहते नजर आए कि एयरलाइन को वैकल्पिक व्यवस्था या स्पष्ट जानकारी पहले देनी चाहिए थी ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।