ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / bihar / Patna News: पटना एयरपोर्ट के आसपास स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश,...

Patna News: पटना एयरपोर्ट के आसपास स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश, 10 किलोमीटर का इलाका नो गार्बेज जोन; हटेंगी मांस-मछली की दुकानें

Patna News: पटना एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने कड़ा निर्देश दिया, कचरा हटाने और मांस-मछली की दुकानों पर रोक।

04-Dec-2025 02:31 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में अब कूड़े के ढेर नहीं रहेंगे। बुधवार को एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया। 


उन्होंने कहा कि जहां भी ऐसी स्थिति है, उसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। इसके अलावा, एयरपोर्ट के आसपास मांस और मछली की दुकानें भी नहीं लगेंगी। बैठक में पटना के डीएम और नगर आयुक्त के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 


प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि यह कदम विमान बर्ड हिट की संभावना को कम करने में मदद करेगा। उन्होंने एयरपोर्ट के चारों तरफ 15 किलोमीटर तक पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का भी निर्देश दिया। अनिमेष कुमार पाराशर ने अधिकारियों को 26 जनवरी, 2026 तक यारपुर में कचरा ट्रांसफर स्टेशन चालू करने का आदेश भी दिया।


इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एयरपोर्ट के लिए सुरक्षित एयर ट्रैफिक को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और एयरपोर्ट संचालन में ग्लोबल एनवायर्नमेंटल मैनेजमेंट स्टैंडर्ड्स का पालन किया जाए।