कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले
09-Jan-2022 09:23 AM
PATNA : बिहार में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां भी बढ़ा दी हैं. एक ओर स्वास्थ्य विभाग डाक की मदद से संक्रमित लोगों को घर पर ही दवा पहुंचा रहा है तो अब मरीजों की संख्या को देखते हुए मरीजों के लिए कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर भी शुरू कर दिया गया है.
इस बीच आइजीआइएमएस में टेलीमेडिसिन ओपीडी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. सोमवार से 20 विभाग के 20 डॉक्टर मरीजों का घर बैठे इलाज व परामर्श देंगे. इस टेली मेडिसिन ओपीडी पर मरीज संबंधित डॉक्टर से घर बैठे परामर्श ले सकेंगे. इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किये गये हैं.
आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि 10 जनवरी से टेलीमेडिसिन सुविधा का लाभ मरीज घर बैठे ले सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग विभाग के डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक डॉक्टर टेलीमेडिसिन के लिए मौजूद रहेंगे.
