ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / pashchim-champaran-news / Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ा एक्शन, दो राजस्व कर्मी...

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ा एक्शन, दो राजस्व कर्मी नौकरी से बर्खास्त; DM ने की कार्रवाई

Bihar News: पश्चिम चंपारण में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के दो मामलों में डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो राजस्व कर्मचारियों—जगई राम और अब्दुल समद अंसारी—को बर्खास्त कर दिया।

10-Dec-2025 02:05 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यों में फर्जीवाड़े के दो पुराने मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो राजस्व कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। डीएम धर्मेंद्र कुमार ने ठकराहा और पिपरासी अंचल में तैनात दोनों कर्मियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।


पहले मामले में, राजस्व कर्मचारी जगई राम को निगरानी विभाग ने 1 नवंबर 2017 को रामनगर अंचल में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने महुई निवासी शिकायतकर्ता रविकेश पांडेय से जमीन की रसीद काटने के लिए 10 हजार रुपये की अवैध मांग की थी। 


विभागीय जांच के दौरान जगई राम ने दावा किया कि उन्होंने गिरफ्तारी से एक दिन पहले, 31 अक्टूबर 2017 को ही रसीद काट दी थी और लिया गया पैसा लगान की बकाया राशि थी। जांच में यह दावा असत्य साबित हुआ, क्योंकि उसी तारीख को शिकायतकर्ता पटना के निगरानी कार्यालय में मौजूद थे। डीएम ने आरोप सिद्ध होने पर जगई राम को सरकारी सेवा के अयोग्य मानते हुए बर्खास्त किया।


वहीं दूसरे मामले में, पिपरासी में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी अब्दुल समद अंसारी पर बगहा-1 अंचल में कार्यरत रहने के दौरान 52 वर्षों की रसीद एक साथ काटने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने और जमाबंदी में फर्जीवाड़ा करने के आरोप थे। सुनवाई में कई आरोप प्रमाणित पाए गए, जिसके बाद उन्हें भी सेवा से निष्कासित कर दिया गया।


दोनों मामलों में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद जिले के सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के किसी भी पुराने मामले में भी दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।