ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / pashchim-champaran-news / बिहार पहुंचे त्रिपुरा के CM मानिक साहा ने किया दावा, कहा..सभी 243 सीटों...

बिहार पहुंचे त्रिपुरा के CM मानिक साहा ने किया दावा, कहा..सभी 243 सीटों पर NDA की जीत तय

बगहा में त्रिपुरा CM मानिक साहा ने जनसभा में दावा किया कि बिहार की 243 सीटों पर एनडीए की जीत तय है। कहा— अब बिहार ‘जंगलराज’ नहीं, ‘विकासराज’ की पहचान बन चुका है।

18-Oct-2025 03:32 PM

By First Bihar

BAGAHA: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच शनिवार को बगहा और रामनगर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की 243 सीटों पर एनडीए की जीत तय है, जबकि चंपारण की सभी 9 सीटों पर एनडीए बहुमत से विजय प्राप्त करेगा।


मुख्यमंत्री मानिक साहा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि “कभी बिहार ‘जंगलराज’ के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘विकासराज’ की पहचान बन चुका है।


उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता अब जाति और परिवार की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और स्थिरता को वोट दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार दोनों तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंपारण की धरती ने हमेशा परिवर्तन और स्वराज का संदेश दिया है, और इस बार भी जनता एनडीए को अभूतपूर्व जनसमर्थन देगी। सभा में क्षेत्रीय नेताओं और एनडीए समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम के दौरान “फिर एक बार एनडीए सरकार” और “नीतीश-मोदी जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।


बगहा से संतोष की रिपोर्ट