ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / pashchim-champaran-news / रक्सौल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल की जेल से फरार होकर कोलकाता...

रक्सौल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल की जेल से फरार होकर कोलकाता जाने की फिराक में था

एसएसबी 47वीं बटालियन ने रक्सौल सीमा पर एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा। पूछताछ में उसने सोने की तस्करी और नेपाल की केंद्रीय जेल से फरार होने की बात कबूली। उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा गया।

10-Sep-2025 10:47 PM

By First Bihar

MOTIHARI: रक्सौल बॉर्डर से एसएसबी ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद अबुल हसन ढाली के रूप में हुई है। जिससे एसएसबी ने जब पूछताछ की तब उसने बताया कि वह नेपाल में सोने की तस्करी में शामिल था और पिछले 5 साल से काठमांडू के सेंट्रल जेल में बंद था। 


एस.एस.बी 47 बटालियन, रक्सौल द्वारा सीमा पर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। 10-09-2025 को लगभग 1445 बजे, मोहम्मद अबुल हसन ढाली नामक एक बांग्लादेशी नागरिक को एस.एस.बी के 47वीं बटालियन, रक्सौल के गश्ती दल ने सीमा स्तंभ संख्या 378/15 के आसपास सीमा पार करने का प्रयास करते समय रोका। 


प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, व्यक्ति ने खुलासा किया कि वह नेपाल में सोने की तस्करी में शामिल था और पिछले पाँच वर्षों से काठमांडू की केंद्रीय जेल में बंद था। उसने आगे बताया कि वह 09-09-2025 को जेल परिसर पर भीड़ के हमले के दौरान जेल से भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह बांग्लादेश जाने के लिए कोलकाता जाने वाला था। आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए व्यक्ति को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया ।