ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / pashchim-champaran-news / दो दिनों से गायब व्यक्ति की पुल के नीचे मिली लाश, परिजनों ने...

दो दिनों से गायब व्यक्ति की पुल के नीचे मिली लाश, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

मझौलिया के सरिसवा बाजार में बगही पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से सनसनी फैल गयी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की अपील की है।

02-Dec-2025 07:49 PM

By First Bihar

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा बाजार वार्ड संख्या 10 में  उस वक्त सनसनी फैल गई जब बगही पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध स्थिति में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सरिसवा बाजार निवासी स्व.हीरा प्रसाद के पुत्र शत्रुध्न प्रसाद के रूप में की गयी है। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं।


दो दिनों से लापता थे शत्रुध्न प्रसाद

मृतक के पुत्र अभिजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता दो दिन से लापता थे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने दिनभर खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। देर शाम कुछ ग्रामीणों ने बगही पुल के नीचे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिवार वालों को दी। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बेतिया GMCH भेजकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार किया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और कार्रवाई की मांग पुलिस से कर रहे हैं। 


परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

परिजनों का कहना है कि यह साधारण मौत नहीं, बल्कि किसी ने शत्रुध्न प्रसाद की हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और मामले को गंभीरता से देखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।