ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / pashchim-champaran-news / GMCH बेतिया के गेट पर बवाल: डॉक्टरों ने कर दी मृतक के परिजन...

GMCH बेतिया के गेट पर बवाल: डॉक्टरों ने कर दी मृतक के परिजन की पिटाई

बेतिया GMCH में डॉक्टरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मृत मरीज के परिजन की डॉक्टरों ने गेट के बाहर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

25-Oct-2025 10:08 PM

By First Bihar

BETTIAH: अक्सर यह सुनने को मिलता है कि मरीज के मौत से गुस्साएं परिजनों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी, इस बात से गुस्साएं डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला ले लिया। लेकिन इस बार मामला उल्टा है, बेतिया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) के मुख्य गेट के बाहर एक मृत मरीज के परिजन की डॉक्टरों ने मिलकर ऐसी पिटाई कर दी कि वो बुरी तरह घायल हो गया। 


डॉक्टरों द्वारा मृत मरीज के परिजन की पिटाई का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। 25अक्टूबर शनिवार दोपहर करीब दो बजे से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि घटना सुबह करीब 8:00 की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाले मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हैं, जबकि मार खाने वाला व्यक्ति अस्पताल में भर्ती एक मृतक मरीज का परिजन है। सूत्रों के अनुसार, मृतक के परिजनों और डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच की बात कही है।

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट