ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / pashchim-champaran-news / Bihar Crime News: बिहार पुलिस के तीन पैंथर जवान अरेस्ट, शराब के नशे...

Bihar Crime News: बिहार पुलिस के तीन पैंथर जवान अरेस्ट, शराब के नशे में करते थे अवैध उगाही

Bihar Crime News: बेतिया में तैनात तीन पैंथर सिपाही शराब के नशे में लोगों से अवैध वसूली करते रंगेहाथ पकड़े गए। तीनों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

19-Oct-2025 07:14 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: पश्चिम चम्पारण जिले के बेतिया नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर थाना में पदस्थापित तीन पैंथर सिपाहियों को शराब के नशे में लोगों से धमकाकर अवैध उगाही करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बेतिया पुलिस ने शनिवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की।


सदर एसडीपीओ विवेक दीप द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 18 अक्टूबर 2025 को देर रात लगभग 12:35 बजे सूचना मिली कि कुछ पुलिसकर्मी नशे में धुत होकर घूम रहे हैं और लोगों को धमकाते हुए रंगदारी के रूप में पैसे वसूल रहे हैं। सूचना के आलोक में अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई, जिसने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को नशे की हालत में पकड़ लिया।


गिरफ्तार पैंथर सिपाहियों की पहचान बब्लू कुमार (उम्र 30 वर्ष), पिता रामश्री यादव, निवासी साओ–मसूंदा, थाना वारसलीगंज, जिला नवादा; शिवम कुमार यादव (उम्र 31 वर्ष), पिता स्वर्गीय गोपाल यादव, निवासी साओ–जौड़ा, थाना बांका; तथा सूर्यकांत निराला (उम्र 27 वर्ष), पिता अनिल शर्मा, निवासी साओ–विष्णुपुर, थाना वजीरगंज, जिला गया के रूप में की गई है। 


नगर थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर तीनों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया