Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
27-Oct-2025 07:49 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार तड़के गौनाहा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो बोलेरो गाड़ियों से कुल 1128 लीटर (122 कार्टून) अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि 3 अन्य फरार होने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 12:20 बजे पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉक्टर शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली कि दो बोलेरो गाड़ियों में शराब की बड़ी खेप लेकर कुछ तस्कर रामनगर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर जिला तकनीकी शाखा एवं गौनाहा थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहनों का पीछा किया और माधोपुर सरेह के पास दोनों बोलेरो गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नीरज कुमार पिता स्वर्गीय शंभू शाह, निवासी पुरानी बाजार वार्ड संख्या-1, थाना शिकारपुर, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में की गई है।
गौरतलब है कि जब्त दोनों बोलेरो गाड़ियों से कुल 122 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल मात्रा 1128 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में गौनाहा थाना कांड संख्या 159/25 के तहत गाड़ी मालिक, चालक और दो अन्य आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आचार संहिता के पालन को सुनिश्चित करने के लिए बेतिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
बेतिया से संतोष की रिपोर्ट