Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
26-Oct-2025 05:35 PM
By First Bihar
BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जो पुलिस की सफलता से जुड़ी हुई है। बेतिया पुलिस ने भाजपा सांसद संजय जायसवाल से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर धड़ दबोचा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और टूटा हुआ सिम कार्ड बरामद किया है।
बेतिया पुलिस ने सांसद डॉ. संजय जायसवाल से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा महज 24 घंटे में कर अपनी तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है। पुलिस ने धमकी भरा कॉल करने वाले आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो कालीबाग थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर का रहने वाला बताया गया है।
यह मामला 23 अक्टूबर का है। दोपहर 12:40 और 12:44 बजे सांसद डॉ. जायसवाल को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी भरे कॉल आए। कॉल करने वाले ने कहा कि यदि 10 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो उनके इकलौते पुत्र डॉ. शिवम जायसवाल की हत्या कर दी जाएगी। इस धमकी से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। सांसद ने तुरंत नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच की कमान अपने हाथों में ले ली।
एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन शुरू की और मात्र 24 घंटे में आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि धमकी के लिए जिस मोबाइल का उपयोग हुआ था, वह तीन महीने पहले चोरी हुआ फोन था, जिसे आरोपी ने अपराध में इस्तेमाल किया।
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और टूटा हुआ सिम कार्ड बरामद किया है। आरोपी ने सिम तोड़कर सबूत मिटाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की तकनीकी टीम ने उसे ट्रेस कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपी का अब तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है, हालांकि पुलिस को इस मामले में किसी और की संलिप्तता की भी आशंका है, जिसकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि सांसद से रंगदारी मांगना और हत्या की धमकी देना गंभीर अपराध है, और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इस कार्रवाई के बाद सांसद और उनके परिवार ने राहत की सांस ली है।
