ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / bihar / pashchim-champaran-news / Bihar News: शराबी के घायल होने पर भड़के ग्रामीण, पुलिस पर किया पथराव,...

Bihar News: शराबी के घायल होने पर भड़के ग्रामीण, पुलिस पर किया पथराव, दरोगा और सिपाही भागे

Bihar News: जमुई, वैशाली के बाद अब ताजा मामला बिहार के बगहा जिले से आया है, जहां रविवार देर शाम बगहा अनुमंडल के धनहा थाना क्षेत्र में उस वक्त तनाव फैल गया, जब कथित पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया।

08-Sep-2025 10:00 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो वह जनता की सुरक्षा क्या करेगी। इन दिनों बिहार पुलिस जनता से लाठी डंडे खा रही है और पुलिस टीम पर हमले का दौर लगातार जारी है। जमुई, वैशाली के बाद अब ताजा मामला बिहार के बगहा जिले से आया है, जहां रविवार देर शाम बगहा अनुमंडल के धनहा थाना क्षेत्र में उस वक्त तनाव फैल गया, जब कथित पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। यह घटना बांसी–धनहा मुख्य सड़क पर स्थित कथार गांव के पास हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी पर पथराव कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम यूपी–बिहार सीमा पर स्थित देवीपुर इलाके में अवैध शराब कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने गई थी। छापेमारी के दौरान टीम ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जब ग्रामीणों ने युवक को घायल अवस्था में देखा, तो वे उग्र हो गए। उनका आरोप था कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान युवक को चोट लगी है। इसी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कथार गांव के पास उत्पाद विभाग की गाड़ी को घेर लिया और जमकर पथराव किया।


हमले के दौरान स्कॉर्पियो में सवार उत्पाद दरोगा, तीन सिपाही और वाहन चालक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि घायल युवक की पहचान गद्दियांनी टोला निवासी बृजलाल यादव के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही धनहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। धनहा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है और वे स्वयं भी घटनास्थल पर रवाना हो चुके हैं।


स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उत्पाद विभाग की टीम बिना वर्दी और महिला पुलिसकर्मी के गांव में घुसकर छापेमारी करती है, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही थी।