ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / pashchim-champaran-news / बगहा में अतिक्रमण हटाने पहुंचे सीओ पर ग्रामीणों ने किया हमला, अंचलाधिकारी घायल

बगहा में अतिक्रमण हटाने पहुंचे सीओ पर ग्रामीणों ने किया हमला, अंचलाधिकारी घायल

बगहा में अतिक्रमण हटाने पहुंचे सीओ रवि प्रकाश चौधरी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में सीओ घायल हो गए, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामला जांच के अधीन है।

10-Sep-2025 10:34 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: बगहा में उस वक्त अफरातफरी मच गयी जब जमीन विवाद की जांच और अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे अंचलाधिकारी (सीओ) रवि प्रकाश चौधरी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना नरवल बरवल गांव की है, जहां सीओ और उनकी टीम पर अचानक भीड़ ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान सीओ घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और प्रशासनिक हलकों में सनसनी फैल गई।


मिली जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी अपने अमले के साथ नरवल बरवल गांव में जमीन विवाद को लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। तभी कुछ ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला गर्मा गया और विवाद झड़प में बदल गया। ग्रामीणों ने सीओ को निशाना बनाते हुए उन पर धक्का-मुक्की और हमला कर दिया। इस दौरान सीओ की आंख और हाथ में चोट लग गई।


घटना की सूचना मिलते ही पटखौली थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घायल अंचलाधिकारी को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज डॉ. राजीव कुमार ने किया। डॉक्टर के अनुसार, सीओ की आंख से लगातार पानी गिर रहा था और ब्लीडिंग भी हो रही थी। हाथ में भी चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।


इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में रोष और चिंता दोनों देखने को मिल रही है। अंचलाधिकारी जैसे जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी पर इस तरह का हमला गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हालत में कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि हमला अचानक हुआ या फिर इसकी कोई पहले से योजना बनाई गई थी। उधर, ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।