ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / दिल्ली-पूर्णिया और पटना के नेता ने मुझे मरवाने की साजिश रची थी, जेल...

दिल्ली-पूर्णिया और पटना के नेता ने मुझे मरवाने की साजिश रची थी, जेल से बाहर निकलने के बाद बोले पप्पू यादव

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में जमानत मिलने के बाद बेऊर जेल से रिहाई मिली। बाहर आते ही उन्होंने न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही और फुलवारीशरीफ में छात्रा के परिजनों से मिलने रवाना हुए।

13-Feb-2026 07:29 PM

By First Bihar

PATNA: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तीनों मामलों में जमानत मिलने के बाद पप्पू यादव बेऊर जेल से रिहा हो गये। बता दें कि 7 फरवरी को पटना के मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया था। 6 दिन बाद पप्पू यादव बेऊर जेल से बाहर आए हैं। जेल से आने के बाद उन्होंने कहा कि सत्यमेव जयते.. पप्पू यादव ने कहा कि वो न्याय इंसाफ़ के लिए सदैव लड़ेंगे। नाइंसाफी-अन्याय को बर्दाश्त ना ही किया है और ना वह करेंगे। 


जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने अपने नेता का स्वागत किया। इसे लेकर समर्थकों में खुशी का माहौल है। जेल से निकलने के बाद पप्पू यादव सीधे फुलवारीशरीफ के लिए रवाना हो गये। बता दें कि कल गुरुवार को फुलवारीशरीफ में एक कोचिंग के चौथे तल्ले से गिरकर एक छात्रा की संदिग्ध मौत हो गयी थी। परिजनों ने इसे हत्या बताया था और कार्रवाई की मांग की थी। मृत छात्रा के परिजनों से मिलने के लिए पप्पू यादव उनके फुलवारीशरीफ स्थित आवास के लिए रवाना हुए। 


उन्होंने कहा कि वो बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे। बिहार की बेटियों के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा। पप्पू यादव ने कहा कि मुझे मरवाने की साजिश की गयी थी। एक दिल्ली के नेता दूसरा पूर्णिया और तीसरा पटना के नेता ने साजिश रची थी। बहुत जल्द अब हम खेमका हत्याकांड का खुलासा करेंगे। रुपेश की हत्या किसने करवाई इस कांड को भी उजागर करूंगा। 


जेल से निकलने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि न्यायालय और जनता से बड़ा कोई भगवान नहीं है। आज ही के दिन ही पुलिस उनके घर गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। न्यायालय और बिहार की जनता नहीं होती मीडिया नहीं तो हम शायद हम मर गये होते। सात दिन मुझे सदन से अलग किया गया। मुझे अपमानित करने का काम किया गया। news image

news image

news image

news image