BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
10-Mar-2026 02:50 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में हुए पप्पू सहनी एनकाउंटर को लेकर अब मामला राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। मुकेश सहनी ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। वे सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथों में काली पट्टी बांधकर मुजफ्फरपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को बेला पुलिस थाना क्षेत्र में यह घटना हुई थी। पुलिस टीम एटीएम फ्रॉड गिरोह के मुख्य आरोपी पप्पू सहनी को गिरफ्तार करने गई थी। इसी दौरान आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एएसआई विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पप्पू सहनी के बाएं पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के अनुसार, पप्पू सहनी पर उत्तर बिहार के कई जिलों में एटीएम फ्रॉड के कई मामले दर्ज थे। वह अपने भाई पंकज सहनी के साथ मिलकर “पंकज मैनेजमेंट कंपनी” की आड़ में साइबर ठगी करता था और हथियारों की तस्करी में भी शामिल था। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और कई एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।
राजनीतिक घमासान
जहां पुलिस इस कार्रवाई को आत्मरक्षा में किया गया एनकाउंटर बता रही है, वहीं मुकेश सहनी इसे एक सोची-समझी साजिश करार दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर एसएसपी से बातचीत हुई है और एक महीने के भीतर पूरे मामले की जांच कर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सच्चाई सामने लाने की मांग की गई है। एसएसपी कार्यालय के बाहर वीआईपी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से जवाब देने की मांग की।
मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी एनकाउंटर को वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने फर्जी बताया। सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ में काली पट्टी बांधकर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने विरोध जताया।#Muzaffarpur #MukeshSahani #VIPParty #EncounterCase #BiharNews @sonofmallah pic.twitter.com/wzxrdpKjV8
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 10, 2026