BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
11-Mar-2021 08:16 AM
PATNA : पटना के बेउर जेल को लेकर बदनामी झेल रहे कारा विभाग में अब एक और बड़ी कार्रवाई की है। पटना जेल के उपाधीक्षक संजय कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका था और अब जेल अधीक्षक के सत्येंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने उन्हें निलंबित किया है। बुधवार को उनके निलंबन का आदेश जारी करते हुए पूर्णिया सेंट्रल जेल के अधीक्षक जितेंद्र कुमार को बेउर जेल का नया अधीक्षक बनाया गया है।
जेल आईजी ने साइबर अपराधी कुणाल शर्मा के साथ जेल में बंद रहते हुए उठक बैठक के कराने का वीडियो वायरल होने के साथ-साथ से जेल में मिल रहे हैं मोबाइल फोन और सिम को देखते हुए सत्येंद्र कुमार को निलंबित किया है। जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक निलंबन अवधि के दौरान बेउर जेल अधीक्षक रहे सत्येंद्र कुमार केंद्रीय कारा पूर्णिया में रहेंगे।
बेउर जेल में लगातार संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिल रही थी, आपत्तिजनक सामान बरामद हो रहे थे। कुछ लोगों ने यह शिकायत की थी कि बेउर जेल से अपराधी रंगदारी मांग रहे हैं। इन सभी मामलों को जेल आईजी ने गंभीरता से लिया और इस मामले पर जेल अधीक्षक सत्येंद्र कुमार से स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन जेल आईजी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। आखिरकार सत्येंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया। दो दिन पहले उपाधीक्षक संजय कुमार को निलंबित किया गया था। उनके खिलाफ 3 मार्च को बेउर जेल में जिला प्रशासन की छापेमारी के दौरान सहयोग नहीं करने का आरोप था।