Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट
19-Mar-2020 04:20 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : प्रदेशभर में नियोजित शिक्षकों का प्रोटेस्ट विद मॉस्क अभियान जारी है। हड़ताली शिक्षक तमाम एहतियातों और खतरों के बीच लोगों में जाकर सावधानी सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर उन्हें जागरुक कर रहे हैं। शिक्षक जनता के बीच इस संदेश को लेकर जा रहे हैं कि कोरोना आपदा की इस चुनौतीपूर्ण बेला में संक्रमण से केवल खुद ही नही बचना है बल्कि दूसरों को भी बचाना है।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति कोर टीम के सदस्य और टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय पाठक और प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महती भूमिका निभाते हैं उस समाज के सामने आनेवाले चुनौतियों से टकराने में भी वे पीछे नही रहनेवाले हैं। अपने तमाम समस्याओं और सरकार द्वारा की जा रही हकमारी का मुकाबला करते हुए भी बिहार के नियोजित शिक्षक आपदा की बेला में बिहार के आम अवाम के साथ हैं।
उन्होनें कहा कि सरकार की बेरुखी शिक्षक समाज को आहत कर रही है। आपदा के बावजूद सरकार हड़ताली शिक्षकों की कोई सुध नही ले रही है। सरकार की चरम संवेदनहीनता से शिक्षकों के भीतर आक्रोश सुलग रहा है। सहायक शिक्षक- राज्यकर्मी का दर्जा व पूर्ण वेतनमान एवं समान सेवाशर्त के मसले पर शिक्षक मजबूती से डटे हुए हैं।जागरुकता अभियान में शामिल शिक्षकों से अपील करते हुए उन्होने कहा कि भीड़ संक्रमण के खतरों में बारुद की तरह काम करती है लिहाजा हमें भीड़ इकट्ठा नही करना है बल्कि इकट्ठा भीड़ को, भीड़ के खतरों से अवगत कराना है।
प्रदेश सचिव अमित कुमार नाजिर हुसैन,शाकिर इमाम और प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीत पटेल ने कहा कि शिक्षक हड़ताल की अनदेखी, सरकार के संवेदनहीनता का पोल खोल रही है। सरकारी स्कूलों के बच्चों व उसमें कार्यरत नियोजित शिक्षकों के प्रति सरकार का रुख दमनकारी है। शिक्षक संवेदनहीन नही हैं,वे आपदा की घड़ी में अपने पोषक क्षेत्र में जागरुकता अभियान के जरिये अपने बच्चों व लोगों के बीच बने हुए हैं। सरकार को पहल लेते हुए हड़ताली शिक्षकों से बात करनी चाहिए। अपने वाजिब मांगों से शिक्षक रत्तीभर भी पीछे नही हटनेवाले हैं।