ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / नियोजित शिक्षकों के वेतनमान निर्धारण पर चला सरकार का चाबुक, दिया ये बड़ा...

नियोजित शिक्षकों के वेतनमान निर्धारण पर चला सरकार का चाबुक, दिया ये बड़ा आदेश

20-Apr-2020 02:54 PM

PATNA : कोरोना संकट के बीच सूबे के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षकों की हड़ताल भी समान काम समान वेतन समान सेवाशर्त की मांग को लेकर जारी है।सरकार का रवैया शिक्षकों के वेतन को लेकर बदलता नहीं दिख रहा है। सरकार ने हड़ताली शिक्षकों का वेतन भी रोक रखा है। इस बीच बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सेवाकालीन प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों के वेतन निर्धारण पर बड़ा आदेश जारी किया है।


बिहार सरकार के अपर सचिव सह माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिख कर वेतनमान निर्धारण के संबंध में प्रश्न पूछा है। लेटर में कहा गया है कि अप्रशिक्षित शिक्षक जिन्होनें सेवाकाल के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त किया है उनके वेतनमान निर्धारण में गड़बड़ी की गयी है। उन्होनें कहा कि कंडिका 3(IV) का अनुपालन कई जिलों में नहीं किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि  कंडिका के मुताबिक मूल वेतन का लेवल-2,3 और 4 में अधिकतम इंडेक्स-3 तक ही निर्धारण करना है, लेकिन कई जिलों में इंडेक्स -3 से उपर इंडेक्स-4.5 में जाकर वेतन का निर्धारण किया है जो गलत है।

news image

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस गलती को दूर करने का निर्देश दिया गया है। उन्होनें कड़े शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगर ये गलती दूर नहीं की जाती है तो दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।