बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
04-Jul-2021 06:59 AM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद नीतीश सरकार ने लगातार छूट का दायरा बढ़ाया है। राज्य में फिलहाल अनलॉक 3 लागू है और 6 जुलाई के बाद अनलॉक 4 की शुरुआत होगी। माना जा रहा है कि 7 जुलाई से अनलॉक 4 लागू होने पर शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।।राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी खुद इसका संकेत दे चुके हैं। अनलॉक 4 में शैक्षणिक संस्थानों को कैसे खोला जाए इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।
राज्य के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने सभी जिलों के डीएम से इन मुद्दों पर चर्चा की है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फीडबैक लिया है कि अनलॉक 4 में क्या किया जाना चाहिए। जिलों में संक्रमण की स्थिति अभी कैसी है इस बात पर भी मुख्य सचिव ने फीडबैक लिया है हालांकि खबर यह है कि फिलहाल कई जिलों के डीएम ने मुख्य सचिव कोई फीडबैक दिया है कि अभी पूरी तरह से राज्य में अनलॉक किया जाना संक्रमण को बढ़ा सकता है। लिहाजा थोड़ी बहुत पाबंदी के साथ अनलॉक 4 को लागू किया जाना चाहिए।
जिलों से मिले फीडबैक के बाद अब मुख्य सचिव इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे। मुख्यमंत्री की अन्य मंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी और उसके बाद क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप यह फैसला लेगा कि अनलॉक 4 का स्वरूप क्या हो। 7 जुलाई से शैक्षिक संस्थान गाइडलाइन के साथ खोले जा सकते हैं, साथ ही साथ सामाजिक आयोजनों की भी इजाजत मिल सकती है। शादी समारोह में शामिल होने की संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल शादी समारोह में 25 लोगों को शामिल होने की इजाजत है। अनलॉक 3 में दुकानों को 7 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। संभव है कि इसकी समय सीमा भी बढ़ाई जाए हालांकि नाइट कर्फ्यू फिलहाल आगे भी लागू रह सकता है।