ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / bihar / नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब साइकिल-पोशाक के लिए अटेंडेंस की शर्त खत्म...

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब साइकिल-पोशाक के लिए अटेंडेंस की शर्त खत्म

03-Mar-2021 07:05 AM

PATNA : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में स्कूल के अंदर नामांकित सभी बच्चों को साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति योजना की राशि देने का फैसला किया है। इन योजनाओं के लिए पहले 75 फ़ीसदी अटेंडेंस की अनिवार्यता थी जिसे खत्म कर दिया गया है। सरकार ने तय किया है कि अब अटेंडेंस की बाध्यता के बगैर बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। 


राज्य सरकार ने यह फैसला केवल एक साल के लिए लागू किया है। इस साल कोरोना के कारण स्कूल नहीं खुल पाए लिहाजा बच्चों की उपस्थिति भी स्कूलों में नहीं हो पाई। इसके बावजूद राज्य सरकार ने साइकिल योजना पोशाक योजना और छात्रवृत्ति की राशि देने का फैसला किया। मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगा दी गई है। अब बच्चों के बैंक खाते में सीट है इसकी राशि ट्रांसफर की जाएगी। 


सरकार ने फैसला किया है कि मार्च महीने में ही बच्चों के बैंक खातों में इन योजनाओं की राशि पहुंच जाएगी। इसके साथ ही साथ राज्य सरकार ने अनुदानित हाईस्कूल और इंटर कॉलेज के लिए 842 करोड़ों रुपए को भी स्वीकृत किया है। राज्य में चल रहे 703 हाईस्कूल और 549 इंटर कॉलेज को 3 साल के लिए अनुदान के तहत 842 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। शिक्षा विभाग की तरफ से यह राशि जल्द ही संस्थानों को जारी कर दी जाएगी। इस राशि से राज्य के करीब 19000 शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों का बकाया वेतन मिल पाएगा। बिहार में साल 2015-17 से अनुदान बकाया है।