Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
08-Oct-2021 08:56 PM
PATNA : बिहार में अल्पसंख्यक कल्याण में से जुड़ी योजनाओं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समीक्षा की है। सीएम नीतीश ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए हैं। बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तर्ज पर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को लोन मुहैया कराने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। इससे अल्पसंख्यकों को काफी मदद मिलेगी। इसके अलावे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
सीएम नीतीश ने अंजुमन इस्लामिया बहुद्देशीय भवन का निर्माण कार्य फरवरी 2022 तक हर हाल में पूर्ण कराने को कहा है। अंजुमन इस्लामिया हॉल ऐतिहासिक भवन है और इसका एक अलग ही महत्व है। नीतीश कुमार ने कहा है कि हमारा इससे विशेष लगाव है इसलिए काम जल्द पूरा किया जाए। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत ऋणधारियों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश भी सीएम नीतीश ने दिया है। इसके अलावे अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदाय के छात्र-छात्राओं को 15 किलोग्राम अनाज का वितरण सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 'उन्नयन बिहार' मॉडल के विभिन्न अवयवों को मदरसों में अपनायें ताकि बच्चे-बच्चियां और बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकें।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिले में वक्फ बोर्ड की बहुउद्देशीय भवनों का निर्माण कराने के साथ - साथ अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों के निर्माण कार्य तेजी से कराने की कहा है। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अल्पसंख्यकों के लिये जो योजनायें चलाई जा रही हैं उसके कार्य प्रगति की निरंतर समीक्षा करते रहें, ताकि इसका लाभ उन्हें मिलता रहे। अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने की योजना पर काम करने के लिए कहा गया है।