बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
19-Nov-2025 09:48 PM
By First Bihar
PATNA: नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कल 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केन्द्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की देर शाम पटना पहुंचे।
पटना एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। जिसके बाद दोनों नेता पटना के मौर्या होटल के लिए रवाना हो गये। आज इसी होटल में रात्रि विश्राम के बाद वे गांधी मैदान में आयोजित होने वाले शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि कुछ देर पहले ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाहा और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पटना पहुंचे हैं।
कल का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन होगा जब नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडनवीस, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।
पटना से प्रिंस कुमार की रिपोर्ट