ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / bihar / Bihar News: तीन मंत्रियों का सुंदर सा 'माला' उनके ही गले में, मुख्यमंत्री...

Bihar News: तीन मंत्रियों का सुंदर सा 'माला' उनके ही गले में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक-एक कर सभी को पहना दिया, फिर....

नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक में विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। 19 तारीख को सीएम इस्तीफा देंगे। बैठक खत्म होने के बाद मंत्रियों ने नीतीश कुमार को माला पहनाने की कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री ने तीनों मंत्रियों को ही माला पहना दी।

17-Nov-2025 12:19 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. आज की बैठक में 19 तारीख के प्रभाव से विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी. मुख्यमंत्री 19 तारीख को इस्तीफा देंगे, उसी दिन नई सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा. आज की कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों ने मुख्य़मंत्री को माला पहनाकर स्वागत करने की तैयारी कर रखी थी. बजाप्ता आकर्षक माला मंगाया गया था. जेडीयू कोटे के दो व सहयोगी दल के 1 मंत्री ने माला पहनाने की कोशिश की, पर मंत्रियों का माला उनके ही गले में पहुंच गया.  

तीन मंत्रियों ने मंगाया था सुंदर माला....

नीतीश कैबिनेट की बैठक सोमवार को बुलाई गई थी, बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद समाप्त भी हो गई. क्यों कि एजेंडा सिर्फ एक था, विधानसभा भंग करने की. कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई, सभी मंत्री  मंत्रिपरिषद कक्ष से निकलकर नीचे उतर गए, पोर्टिको के पास खड़े होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इंतजार करने लगे. मंत्रियों ने अपने सहयोगी को पहले से कह रखा था...सुंदर माला का इंतजाम करो. सुंदर माला की व्यवस्था हो गई थी. जेडीयू कोटे के दो मंत्री व एक अन्य सहयोगी दल के मंत्री हाथ में माला लेकर खड़े हो गए. तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने डिप्टी सीएम के साथ नीचे उतरे. पोर्टिको के समीप हाथ में माला लेकर खड़े मंत्रियों ने अपने नेता व सूबे के मुख्यमंत्री के गले में माला डालने की कोशिश की, पर नीतीश कुमार कहां मानने वाले थे. 

मंत्रियों के हाथ का माला गले में.....

मुख्य सचिवालय पोर्टिको के पास जब जेडीयू कोटे के एक मंत्री ने सबसे पहले मुख्यमंत्री को माला पहनाने की कोशिश की, तभी नीतीश कुमार ने माला पकड़ा और पहनाने वाले मंत्री के गले में ही डाल दिया. इसी बीच एक अल्पसंख्यक मंत्री ने भी ऐसा ही करने की कोशिश की. मुख्यमंत्री ने उनके साथ भी वैसा ही किया. मंत्री के हाथ से माला लेकर उन्हीं के गले में डाल दिया. सबसे पहले जिनके गले में मुख्यमंत्री ने माला डाला, उन्होंने निकालकर सहयोगी मंत्री के गले में डाल दिया. इस तरह से अल्पसंख्यक मंत्री के गले में दो-दो माला. सबसे पीछे छोटे सहयोगी दल के मुखिया व मंत्री ने मुख्यमंत्री के गले में माला डालने की कोशिश की. मुख्यमंत्री ने उनके हाथ से माला लेकर उन्हें ही पहना दिया. इस तरह से तीनों मंत्रियों के हाथ वाली माला उनके ही गले में पहुंच गया. इसके बाद मुख्यमंत्री अपने डिप्टी सीएम के साथ गाड़ी में बैठे और राजभवन के लिए निकल गए। इधऱ मंत्रियों ने क्षण भर के बाद गले की माला को निकालकर सहयोगी को थमा दिया.