LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
02-Feb-2026 10:45 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का पैर छूने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीचे झुक गये हालांकि महामहिम ने उन्हें ऐसा करने से रोका। यह वाक्या बिहार विधानसभा में उस वक्त हुआ जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जब दोनों सत्र को संयुक्त रूप से संबोधित करने पहुंचे थे। जब उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तभी की यह तस्वीरें हैं। उस वक्त बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार चंद्रवंशी भी मौजूद थे।
बता दें कि इससे पूर्व भी इसी तरह का एक वाक्या पिछले साल सामने आया था, जब रविशंकर प्रसाद ने अपने पटना स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। नीतीश कुमार जेडीयू नेता संजय झा और मंत्री विजय चौधरी के साथ इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। रविशंकर प्रसाद ने गेट पर ही नीतीश कुमार का स्वागत किया। सभी नेता कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े। अचानक नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुक गए। रविशंकर प्रसाद ने तुरंत नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर उन्हें सम्भाला। फिर दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।

