बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
19-Nov-2025 06:55 PM
By First Bihar
PATNA: नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कल 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। दिल्ली से पटना एयरपोर्ट आने के बाद पीएम मोदी इस बार सड़क मार्ग से नहीं बल्कि पटना एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर में सवार होकर ऐतिहासिक गांधी मैदान में बने हैलीपैड पर उतरेंगे।
पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक का सफर वो हेलिकॉप्टर से तय इसलिए करेंगे ताकि शपथग्रहण समारोह में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो। क्योंकि इसे उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते देखेंगे। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। महिलाओं के चलते ही बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत हुई है। इतनी बड़ी जीत की कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। लेकिन बिहार की महिलाओं ने ऐसा जनादेश दिया कि हर कोई हैरान रह गया।
गांधी मैदान में आने वाली महिलाओं को भी किसी तरह की दिक्कत ना हो इसका ख्याल रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़क मार्ग से आयोजन स्थल पर नहीं जाने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट से यदि सड़क मार्ग से गांधी मैदान जाते तो ट्रैफिक को बाधित करना पड़ता, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता। इसीलिए हेलिकॉप्टर के जरिए गांधी मैदान पहुंचने का शेड्यूल बनाया गया। अब वो पटना एयरपोर्ट से सीधे हेलिकॉप्टर के माध्यम से पटना के गांधी मैदान में उतरेंगे और इस उत्सव में शामिल होंगे। पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कल का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन होगा जब नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बता दें कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडनवीस, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।