मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
20-Oct-2020 07:41 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. एनडीए और महागठबंधन के नेता अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान सत्ताधारी दल के नेताओं को लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है. ताजा मामला लखीसराय जिले का है. जहां बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है.
श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा लखीसराय के तरहारी गांव में जनसंपर्क अभियान को लेकर लोगों से मिलने पहुंचे थे. मंत्री विजय सिन्हा लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं. लेकिन इनके काम को लेकर स्थानीय लोगों में काफी असंतोष है. जब मंत्री जी अपने ही इलाके में लोगों से वोट की अपील करने पहुंचे तो उनके ऊपर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोग उन्हें गांव से खदेड़ने लगे.
इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा को लोग भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सुनाई दे रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से उनके ही विधानसभा के लोग मंत्री जी की जमकर फजीहत कर रहे हैं. मंत्री से नाराज लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की. इतना ही नहीं जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने मंत्री जी पर गोबर फेंकना शुरू कर दिया.
इस घटना को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा रोड़ेबाजी भी की गई. जब यह घटना हुई, इस दौरान उस इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई. मंत्री जी को उल्टे पांव वहां से भागना पड़ गया. बताया जा रहा है कि जो समर्थक उनके साथ पहुंचे थे, उनकी मदद से जैसे-तैसे कर मंत्री जी को इस भीड़ से निकाला गया. इस संबंध में जब मंत्री जी से पूछा गया तो उन्होंने विपक्ष के माथे पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि यह उनकी साजिश है.