Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
06-Oct-2021 07:44 AM
PATNA : पटना के गांधी मैदान के पास 3 साल पहले सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर बनकर तैयार हुआ था 2017 में जब इसका उद्घाटन हुआ तो इस पर कुल लागत 450e करोड़ से ज्यादा की बताई गई थी लेकिन इसका अर्थ यही ड्रीम प्रोजेक्ट सफेद हाथी साबित हो रहा है दरअसल सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर से सरकार को आमदनी उतनी नहीं हो रही जितना मेंटेनेंस पर खर्च हो रहा है आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाला मुहावरा इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर सही साबित हो रहा है।
सूचना का अधिकार के तहत भवन निर्माण विभाग में सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर को लेकर जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक इसके मेंटेनेंस पर हर दिन 3 लाख से ज्यादा की रकम खर्च होती है। पिछले 4 सालों में सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के मेंटेनेंस पर 47.50 को रुपए खर्च किए जा चुके हैं। यानी हर साल तकरीबन 12 करोड़ और महीने के हिसाब से अगर आंकड़ा निकाले तो तकरीबन एक करोड़ रुपए हर महीने इस सेंटर के मेंटेनेंस पर खर्च किए जाते हैं। हैरत की बात यह है कि सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर से अब तक सरकार को 4 साल में केवल 16 करोड रुपए की कमाई हुई है जबकि खर्च 47 करोड़ से ज्यादा हुआ है। ऐसे में यह सेंटर सरकार के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है।
गांधी मैदान के पास जब इस कन्वेंशन सेंटर निर्माण कराया गया था तो सरकार का तर्क था कि इसमें बड़े आयोजनों के लिए बुकिंग होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके दो कारण हैं पहला यह कि इस बड़े कन्वेंशन सेंटर की बुकिंग की रकम काफी ज्यादा रखी गई है। दूसरे नियम इतने सख्त बनाए गए हैं कि कोई आयोजनकर्ता जल्दी इसकी बुकिंग नहीं करना चाहता। सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के रखरखाव को लेकर भी बड़ा तामझाम है। सेंटर की सुरक्षा में 24 घंटे 50 सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। इसके अलावे हाउसकीपिंग और मेंटेनेंस के दूसरे स्टाफ भी काम करते हैं। इलेक्ट्रिक से लेकर फायर फाइटिंग टीम तक के ऊपर भी मोटी रकम खर्च होती है हालांकि सरकार को इससे कोई परेशानी नहीं। भवन निर्माण विभाग का कहना है कि इसका निर्माण आम लोगों के हितों और सरकारी कार्यक्रमों को ध्यान में रखकर किया गया था। इसका वाणिज्यिक और व्यवसायिक मकसद नहीं है यानी सरकार को इस बात की कोई परवाह नहीं की मेंटेनेंस में अगर 3 लाख प्रतिदिन खर्च हो रहे हैं तो यह रकम जनता के खजाने से ही जा रही है और बदले में आमदनी अठन्नी है।