ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / bihar / नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम एजेंडों पर लगेगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम एजेंडों पर लगेगी मुहर

19-Jan-2021 08:34 AM

PATNA : आज शाम नीतीश कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. शाम 4:30 बजे सीएम सचिवालय में नीतीश कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगेगी. पिछले कैबिनेट की बैठक में भी सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे. सरकार लगातार सात निश्चय पार्ट-2 के योजनाओं को कैबिनेट में मंजूरी दे रही है.

आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर भी प्रस्ताव आ सकता है. विधानसभा का पिछला सत्र 17वीं विधानसभा के गठन के बाद बुलाया गया था लेकिन इस बार का सत्र बजट सत्र होगा.

हालांकि कोरोनावायरस को देखते हुए सत्र को छोटा किए जाने की संभावना है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव छोटे सत्र का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि विधानसभा का सत्र पूर्णकालिक होना चाहिए और इसे सामान्य तरीके से चलाया जाना चाहिए. इस बात की भी संभावना है कि सत्र इस बार पुराने विधानसभा भवन में ही आयोजित किया जाए.कैबिनेट अगर विधानसभा सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाती है तो फिर इसकी जानकारी राजभवन को दी जाएगी और राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद सत्र आहूत होगा.