ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / बिहार में होली मनाएंगे नितिन नबीन, दो दिवसीय दौरे पर कल आ रहे...

बिहार में होली मनाएंगे नितिन नबीन, दो दिवसीय दौरे पर कल आ रहे पटना

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 3 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं। वे अपने विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में कार्यकर्ताओं और परिवार के साथ होली मनाएंगे। राज्यसभा चुनाव से पहले उनका यह दौरा राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

02-Mar-2026 05:25 PM

By First Bihar

PATNA:हर साल की तरह इस साल भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन होली अपने विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में मनाएंगे। होली मनाने के लिए नितिन नबीन कल यानि 3 मार्च को दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना आ रहे हैं। उनके पटना आगमन की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ता काफी खुश हैं। पटना एयरपोर्ट पर कल वो अपने नेता के स्वागत में मौजूद रहेंगे। उनके स्वागत की तैयारी जोर शोर से चल रही है। 


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की यह पहली है, जिसे वो पटना में परिवारवालों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे। इसके अलावे वो पटना में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में भी शामिल होंगे। राज्यसभा चुनाव और होली बीच नितिन नवीन का बिहार दौरा बेहद खास माना जा रहा है। दो दिन तक वो होली के रंग में रंगे हुए नजर आएंगे।


 उसके बाद होली के अगले दिन 5 मार्च को वो दिल्ली लौट जाएंगे। होली में नितिन नबीन के पटना आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वो अपने नेता के स्वागत में जुटे हुए हैं। 3 मार्च को नितिन नबीन का पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत होगा। ढोल-नगारों, रंग-अबीर और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी है। 


बता दें कि 5 मार्च को राज्यसभा चुनाव के नॉमिनेशन की अंतिम तिथि है। उसी दिन नितिन नबीन दिल्ली लौटेंगे। 16 मार्च को राज्यसभा के 37 सीटों के लिए मतदान होगा जिसमें बिहार की 5 सीटें शामिल है। बिहार से मंत्री रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा, एडी सिंह, प्रेमचंद्र गुप्ता और हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल पूरा होने वाला है। इन पांच सीटों पर चुनाव के लिए 5 मार्च तक ही नामांकन होगा।


 तेजप्रताप यादव अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल से भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं। वही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को भी राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा है। अब सबकी निगाहें 5 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि पर टिकी हुई है। उसी दिन पता चल पाएगा कि चुनाव के मैदान में पार्टी ने किसे उतारा है।