Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
14-Feb-2026 07:30 PM
By First Bihar
GAYA JEE: वेलैंनटाइन डे के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत शनिवार को गयाजी दौरे पर रहे। गयाजी में वो पहली बार गेहलौर पहुंचे थे जहां माउंटेन मैन दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उस पहाड़ और वहां बने उस रास्ते को भी देखा जिसे दशरथ मांझी ने अपने हाथ से 22 साल की कड़ी मेहनत से बनाये थे। इस दौरान दशरथ मांझी के बेटे को झुककर प्रणाम किया और आशीर्वाद लिया। फिर गया पहुंचते ही वो सीधे विष्णुपद मंदिर पहुंचे और वहां विधि विधान से पूजा-अर्चना की।
गया पहुंचते ही ढोल नगाड़ों के साथ निशांत का स्वागत किया गया। पूजा करने के बाद निशांत ने विष्णुपद मंदिर के पंडा और पुजारियों से आशीर्वाद लिया। निशांत की इस यात्रा को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गयी। इसे राजनीतिक परिदृश्य से जोड़कर देखा जा रहा है। जब उनसे मीडिया कर्मियों ने इस संबंध में सवाल किया तो वो आगे बढ़ गये।
हालांकि उन्होंने इस दौरान यह कहा कि पहली बार विष्णुपद आया हूं. अच्छा लग रहा है. पौराणिक कथा है यहां पर उसी से जुड़ा तीर्थ है. भगवान से आशीर्वाद लेने आया हूं। आगे उन्होंने कहा कि सौभाग्य है मेरा कि मैं यहां आ सका तभी वहां मौजूद एक युवक ने लगे हाथ यह कह दिया कि इनके चर्चे पंजाब तक है।
वही निशांत कुमार ने गया में गंगा जल आपूर्ति योजना के तहत टेटर जलाशय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और संचालन के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि गंगा का पानी हाथीदह घाट, मोकामा (पटना) से पाइप लाइन के माध्यम से लाया जाता है और जलाशयों जल शोधन संयंत्रों के जरिए इसे शुद्ध कर गया के लोगों को पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा।










