बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग
16-Jun-2025 09:54 PM
By First Bihar
PATNA: निषाद समुदाय को आरक्षण दिलाने के मुद्दे पर बिहार की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सीधा हमला बोला है। देव ज्योति ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा जनता को बरगलाने का काम करती है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही निषाद आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार को अनुशंसा भेज चुके हैं।
देव ज्योति ने स्पष्ट रूप से कहा कि "बिहार सरकार ने पहले ही निषाद समुदाय को आरक्षण देने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेज दी है। ऐसे में यह कहना कि अब फिर से अनुशंसा की जाएगी, जनता को भ्रमित करने की कोशिश है।" उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चाहिए कि वो पहले से भेजी गई अनुशंसा को ही केंद्र सरकार से पास करवा दें। इससे निषाद समाज को वास्तविक लाभ मिलेगा और अनावश्यक राजनीति से बचा जा सकेगा।
चुनावी मौसम में उठा आरक्षण का मुद्दा
चुनावी मौसम में आरक्षण का मुद्दा बार-बार उठाया जा रहा है, जिसे VIP पार्टी ने “राजनीतिक हथकंडा” बताया है। पार्टी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने जो कदम पहले ही उठा लिए हैं, भाजपा अब उन्हें दोहराकर अपनी उपलब्धि बताना चाहती है, जो सच्चाई से परे है। बता दें कि निषाद समुदाय, जो मछुआरा और जल संसाधन पर आधारित व्यवसाय से जुड़ा है, लंबे समय से आरक्षण की मांग कर रहा है। बिहार सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए केंद्र को आरक्षण की अनुशंसा भेजी थी, जिसे अब तक केंद्र द्वारा पारित नहीं किया गया है। भाजपा द्वारा इस मुद्दे को फिर से उठाने पर VIP ने सवाल उठाए हैं।