पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
30-Dec-2019 08:21 AM
PATNA : 31 दिसंबर से लेकर नए साल की पहली तारीख तक पटना न्यू ईयर सेलिब्रेशन में डूबा रहेगा लेकिन नए साल की मस्ती में हुल्लड़ बाजी करने वालों पर पटना पुलिस की नजर बनी रहेगी। पटना पुलिस और जिला प्रशासन ने इसके लिए खास तौर पर प्लानिंग की है। पटना पुलिस की तरफ से साल के अंतिम और नए साल के पहले दिन पार्कों से लेकर अन्य सार्वजनिक जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। राजधानी के चप्पे-चप्पे पर पटना पुलिस आपको तैनात दिखेगी।
पटना पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी के पीछे मकसद हुड़दंग पर लगाम लगाने के साथ-साथ किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। जिला प्रशासन यह नहीं चाहता है कि नए साल के जश्न में कोई अप्रिय घटना हो। नए साल के जश्न को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने भी अपना प्लान तैयार कर रखा है। खासतौर पर 1 जनवरी को पटना जू के अलावे पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर, राजवंशी नगर महावीर मंदिर, इको पार्क, कुम्हरार पार्क सहित अन्य छोटे-बड़े पार्को पर लोगों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
गंगा में नावों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने किसी भी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह रोक लगाई है। इसके अलावा 31 दिसंबर की शाम से ही क्लबों, होटलों और रेस्तरां के बाहर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।