ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / सावधान: बिहार से लगे नेपाल के इलाके में बन रहा है नकली रेमडेसिविर,...

सावधान: बिहार से लगे नेपाल के इलाके में बन रहा है नकली रेमडेसिविर, जहरीली दवा को बिहार में ही भेजे जाने की आशंका

17-May-2021 07:02 AM

ARARIA : कोरोना के भीषण त्रासदी के दौर में ये खबर बेहद चिंताजनक है. बिहार से सटे नेपाल के इलाक में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन तैयार किया जा रहा है. नेपाली पुलिस ने नकली दवा तैयार करने वालों को गिरफ्तार किया है. आशंका है कि नकली दवा को बिहार भेजा जा रहा था. नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन कोरोना मरीज की जान ले सकता है.

नेपाल पुलिस की छापेमारी में खुलासा

बिहार से सटे नेपाली बाजार विराटनगर में नेपाल की पुलिस ने छापेमारी की थी. इस छापेमारी में नकली रेमडेसिविर बनाने के कारोबार का उदभेजन हुआ है. मौत के सौदागर बडी आसानी से नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन तैयार कर रहे थे. उन्होंने रेमडेसिविर का लेवल प्रिंट करा रखा था. फिर इंटीबॉयोटिक इंजेक्शन स्टासेफ की शीशी से उसका लेवल उखाड कर रेमडेसिविर का लेवल चिपका दे रहे थे. दरअसल स्टासेफ इंजेक्शन की सीसी रेमडेसिविर से मिलती जुलती है. धंधेबाज इसके सहारे ही पैसा कमा कर मौद बांट रहे थे.   

बडी संख्या में नकली दवा बरामद, कारोबारी सोनू आलम गिरफ्तार

नेपाल के मोरंग जिले की पुलिस ने विराटनगर में छापेमारी कर मौत के इस कारोबार को पकडा है. मोरंग के एसपी संतोष खडका ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी विराटनगर में नकली दवा बनाने का कारोबार चल रहा रहा है. उसके बाद पुलिस ने छापेमारी की जिसमें कारोबारी सोनू आलम को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर बड़ी संख्या में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन पकडा गया है. पुलिस ने सोनू आलम के एक सहयोगी श्रवण यादव को भी गिरफ्तार किया है. 

बिहार में नकली दवा खपाने की आशंका

विराटनगर बिहार से सटा हुआ नेपाली इलाका है. वैसे भारत-नेपाल सडक सील है पर खुले बार्डर पर ऐसे सैक़ड़ों जगह हैं जहां से लोग लगातार बिहार से नेपाल औऱ नेपाल से बिहार आवाजाही करते हैं. ऐसे में आशंका ये है कि विराटनगर में बन रही नकली दवा को बिहार में ही खपाया जा रहा था. मौत के सौदागर नकली रेमडेसिविर की एक शीशी को भी 40-50 हजार में बेच रहे थे. हालांकि नेपाली पुलिस छानबीन कर रही है कि नकली दवा को कहां बेचा गया. 


हालांकि विराटनगर से सटे बिहार के जिले अररिया के सिविल सर्जन ने कहा कि उन्हें जिले में नकली रेमडेसिविर बेचे जाने की खबर नहीं है. सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता ने कहा कि अररिया जिले में किसी निजी हॉस्पीटल में कोरोना का इलाज नहीं हो रहा है. सरकारी अस्पतालों में अगर मरीज को रेमडेसिविर दिया जा रहा है तो उसकी आपूर्ति सरकार ही कर रही है. सिविल सर्जन ने कहा कि वैसे सरकार इस बात पर नजर रखेगी कि कहीं अररिया जिले में तो नकली रेमडेसिविर नहीं आ रही है. उधऱ जिले के प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोइज ने कहा कि किसी मरीज को नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगा दी गयी तो फिर उसकी जांन को गंभीर खतरा हो सकता है.