ब्रेकिंग न्यूज़

रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड

Home / bihar / BIHAR POLITICS: श्रवण कुमार बने NDA के मुख्य सचेतक, विनोद नारायण झा बने...

BIHAR POLITICS: श्रवण कुमार बने NDA के मुख्य सचेतक, विनोद नारायण झा बने उप मुख्य सचेतक, अधिसूचना जारी

NDA ने अपने मुख्य और उप मुख्य सचेतक सहित आठ अन्य सचेतकों की घोषणा की। जदयू के श्रवण कुमार को मुख्य सचेतक और BJP के विनोद नारायण झा को उप मुख्य सचेतक बनाया गया। सचेतक की लिस्ट नीचे देंखे..

29-Dec-2025 09:38 PM

By First Bihar

PATNA: ग्रामीण विकास मंत्री और जदयू विधायक श्रवण कुमार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक बनाये गये हैं, वही बीजेपी के विनोद नारायण झा उप मुख्य सचेतक बनाये गये हैं। साथ ही 8 सचेतक भी बने हैं। संसदीय कार्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बनाये गये 8 सचेतक की लिस्ट में किनका नाम है नीचे देखिये। 


NDA ने अपने मुख्य और उप मुख्य सचेतक सहित 8 सचेतकों के नाम की घोषणा कर दी है। जदयू के श्रवण कुमार को मुख्य सचेतक और बीजेपी के विनोद नारायण झा को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है। संसदीय कार्य विभाग ने सोमवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। 


मुख्य सचेतक को मंत्री का दर्जा और उपमुख्य सचेतक व अन्य सचेतकों को राज्य मंत्री का दर्जा मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन सभी की मनोनयन प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें औपचारिक रूप से मान्यता प्रदान की। यह मनोनयन 15 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा।


मुख्य सचेतक और सचेतकों की सूची:

मुख्य सचेतक: श्रवण कुमार (जदयू) – वर्तमान में ग्रामीण विकास मंत्री और विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक

उप मुख्य सचेतक: विनोद नारायण झा (BJP)

सचेतक: कृष्ण कुमार ऋषि, मंजीत कुमार सिंह, राजू तिवारी, सुधांशु शेखर, कुमार शैलेन्द्र, रामविलास कामत, अरुण मांझी, गायत्री देवी