ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / bihar / नए साल के जश्न में बारिश डाल सकती है खलल! मौसम विभाग ने...

नए साल के जश्न में बारिश डाल सकती है खलल! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, किसानों को दिया ये सुझाव

25-Dec-2023 08:07 PM

By First Bihar

PATNA: क्रिसमस के साथ ही अब नए साल के जश्न की तैयारियां तेज हो गई हैं। हर कोई अपने अपने तरीके से नए साल के स्वागत की तैयारी कर रहा है हालांकि इसी बीच खबर आ रही है कि नए साल के जश्न में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने बिहार में 2 से 4 जनवरी के बीच बारिश की संभावना जताई है।


मौसम विभाग के अधिकारी आशीष कुमार ने बताया है कि 29 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है। निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं के संपर्क के प्रभाव से राज्य में 2 से 4 जनवरी तक मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकतर भागों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 


इसके साथ ही साथ मौसम विभाग की तरफ से राज्य के किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी खरीफ फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की व्यवस्था सुनिश्चत कर लें ताकि पानी और नमी के कारण उनकी फसल सुरक्षित रह सके। मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में 2 से 4 जनवरी 2024 के दौरान हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है।