बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
05-Feb-2025 03:03 PM
By First Bihar
Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां साले की तिलक समारोह से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, नवादा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हिसुआ थाना क्षेत्र के महादेव बीघा गांव के पास हुई इस घटना में अकबरपुर प्रखंड के कोहिला गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि, सुरेंद्र अपने साले के तिलक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। आपातकालीन सेवा 112 की पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक तरफ जहां परिवार में तिलक की खुशियां थीं, वहीं दूसरी तरफ इस दुर्घटना ने पूरे परिवार शोक की लहर में डूब गया। मृतक की पत्नी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि, नवादा में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन द्वारा 'नो हेलमेट नो पेट्रोल' जैसे जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन देर शाम होते ही सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला बढ़ जाता है। रोजाना सदर अस्पताल में दो दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटना के शिकार लोग पहुंचते हैं।