पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
21-Sep-2025 08:53 PM
By First Bihar
NAWADA: नवादा जिले के रोह प्रखंड के डुमरी पंचायत के भलुआ गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मुखिया पति को जबरन चप्पलों की माला पहनाने की कोशिश की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
वायरल वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि भलुआ गांव का निवासी राजबल्लभ यादव उर्फ बोदा अपशब्द कहते हुए मुखिया पति को चप्पलों की माला पहनाने की कोशिश कर रहा है। युवक का आरोप है कि गांव की सड़क का निर्माण क्यों नहीं कराया गया। युवक अब तक रोड नहीं बनने से नाराज नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।
सूत्रों के अनुसार, राजबल्लभ यादव कभी मुखिया का करीबी माना जाता था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। बावजूद इसके, इस तरह की अभद्र हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है कि आखिर वह मुखिया पति से इतना नाराज़ क्यों है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। वहीं प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर फिलहाल सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।