Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़
19-Jan-2021 01:02 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : जिले में चोरों के आतंक से दुकानदार सकते में हैं. इन दिनों चोरी की घटना में जबरदस्त इजाफा हुआ है. ताज़ा मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना बाजार की है, जहां सोमवार की देर रात वीणा ज्वेलर्स दुकान की शटर काट कर लाखों के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
मामले का पता मगंलवार को चला जब आसपास के लोगों की नजर दुकान के शटर पर पड़ी. दुकान के मालिक सर्राफा कारोबारी सूरज सोनी ने बताया कि दुकान के आस पास के लोगों ने मामले की जानकारी दी. जब हमलोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि शटर काट कर अंदर घुसा गया और फिर तिजोरी भी चोरों ने काट दी है.
कारोबारी ने बताया कि चोरों ने तिजोरी में रखे सारे गहने को ले लिया. इसमें ग्राहकों का रिपेरिंग के लिए जेवर रखे थे. चोरों ने लाखों की संपत्ति का नुकसान पहुंचाया है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.